.

लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहीं प्रियंका गांधी, जीत का दिया मंत्र

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) को लेकर पार्टियों के बड़े से लेकर छोटे नेता और कार्यकर्ता प्रचार अभियान में जुट गए हैं.

News Nation Bureau
| Edited By :
17 Mar 2019, 03:01:31 PM (IST)

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) को लेकर पार्टियों के बड़े से लेकर छोटे नेता और कार्यकर्ता प्रचार अभियान में जुट गए हैं. हर कोई चुनाव में जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है. इसके तहत की कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज लखनऊ के दौरे पर हैं. वह सुबह 10.30 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी. इसके बाद प्रियंका गांधी 11 बजे प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकताओं के साथ बैठक करेंगी. बैठकों का दौर शाम 7 बजे तक चलेगा. कांग्रेस महासचिव यूपी में चार दिवसीय दौरे हैं. लखनऊ के बाद वह तीन दिनों तक जनसभाएं और रैली करेंगी.

12:36 (IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक पत्र लिया है. 

11:30 (IST)

प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में पार्टी कार्यालय पहुंची. यहां वह नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं.

 

 
10:50 (IST)

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंच चुकी हैं. वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी.