Maharashtra-Goa Election Result 2019 Updates: BJP की पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को दी शिकस्त
महाराष्ट्र में सीधा मुकाबला बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) के बीच है.
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha 2019) के नतीजे आ चुके हैं. हम बात करेंगे महाराष्ट्र राज्य लोकसभा की तो यहां 48 सीटें हैं. महाराष्ट्र में सीधा मुकाबला बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) के बीच था. महाराष्ट्र में अबतक के रुझान के हिसाब से बीजेपी आगे चल रही है. बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिख रही है. बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए 300 से अधिक सीटें मिल चुकी है.
महाराष्ट्र में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चार चरणों में मतदान संपन्न हुआ. दूसरे राज्यों समेत महाराष्ट्र लोकसभा की सीटों के परिणाम (Maharashtra Election Results) 23 मई को आएंगे. Exit Polls के मुताबिक इस बार भी मोदी सरकार बनती दिखाई दे रही है.
अगर गोवा के बारे में बात करे तो गोवा लोकसभा चुनाव (Goa Lok Sabha Election) में उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र से दो सीटें हैं. वीवीपैट पर्चियों से ईवीएम के मतों का मिलान कराने की वजह से गोवा की दो लोकसभा सीटों का अंतिम परिणाम देर रात तक आने के आसार हैं. कर्मी हर विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों की वीवीपैट मशीनों की पर्चियों से ईवीएम का मिलान करेंगे जिसमें वक्त लगेगा.
महाराष्ट्र के जालना से बीजेपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने की जीत हासिल
उत्तर मध्य मुंबई से कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराकर बीजेपी की पूनम महाजन ने की जीत हासिल.
उर्मीला मातोंडकर बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को दी बधाई
मुंबई नॉर्थ संसदीय सीट कांग्रेस उम्मीदवार उर्मीला मातोंडकर बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को जीत की बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'हमने ईवीएम में गड़बड़ियां पकड़ी है. हमने इसपर एक रिपोर्ट तैयार की है जिसे हम चुनाव आयोग के सामने पेश करेंगे. '
महाराष्ट्र के अबतक के रुझान
महाराष्ट्र में अबतक बीजेपी ने 23 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं शिवसेना ने 18 सीटों पर कब्जा कर लिया है. कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आ पाई है. एनसीपी ने 4 और अन्य के खाते में 2 सीट आई है.
महाराष्ट्र के नांदेड़ से कांग्रेस के अशोक चव्हाण को बीजेपी के प्रताप चिखलिकर ने 50000 से ज्यादा मतों से दी शिकस्त.
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
300 सीटों के पार पहुंची बीजेपी
North Central
पूनम महाजन - 189559प्रिया दत्त - 100980
North Mumbai
गोपाल शेट्टी - 201767उर्मिला मातोंडकर - 69370
शाम 5.30 बजे BJP कार्यकर्ताओं से मिलेंगे पीएम मोदी
बारामती से सुप्रीया सुले (NCP) आगे
दक्षिण गोवा
1 | कॉस्मे फ्रान्सिस्को कायतानो सार्दिना | आईएनसी | 95304 | 0 | 95304 | 46.83 |
2 | अॅड. नरेन्द्र सावईकर | बीजेपी | 92098 | 0 | 92098 | 45.26 |
उत्तर गोवा
1 | गिरीश राया चोडणकर | आईएनसी | 70034 | 0 | 70034 | 40.82 |
2 | श्रीपाद येसो नाईक | बीजेपी | 93699 | 0 | 93699 | 54.62 |
महाराष्ट्र- अहमदनगर
1 | वाकले नामदेव अर्जुन | बीएसपी | 2119 | 0 | 2119 | 0.55 |
2 | डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखेपाटील | बीजेपी | 226632 | 0 | 226632 | 58.88 |
3 | संग्राम अरुणकाका जगताप | एनसीपी | 133462 | 0 | 133462 | 34.68 |
4 | कलीराम बहिरु पोपलघट | बीएनएस | 996 | 0 | 996 | 0.26 |
शिव सेना केंडिडेट- अरविंद सावंत आगे- 104033
शिव सेना ने मुंबई में फोड़े पटाखे
उत्तर गोवा में बीजेपी आगे
रुझानों में अब तक 12 राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला
Mumbai North Central constituency: पूनम महाजन (BJP) 50930, प्रिया दत्त (Congress): 29212. पूनम महाजन 21718
Mumbai north central - प्रिया दत्त - 14824 और पूनम महाजन - 26987 (बीजेपी की पूनम महाजन आगे )
गोवा- कॉस्मे फ्रान्सिस्को कायतानो सार्दिना आगे
रुझानों में NDA को जबरदस्त बहुमत
रुझानों में बीजेपी ने अपने 2014 का रिकार्ड तोड़ा
सभी 542 सीटों पर रुझान आए
औरंगाबाद: औरंगाबाद दूसरी राउंड की मतगणना समाप्त ,5200 सौ वोट से भाजपा के सुशील सिंह आगे
Mumbai north central - प्रिया दत्त - 14824 और पूनम महाजन - 26987 (बीजेपी की पूनम महाजन आगे )
गोवा- कांग्रेस-1 सीट और बीजेपी 1 सीट से आगे
महाराष्ट्र में अब तक हुई मतगणना में BJP सबसे अधिक 20 सीट पर आगे चल रही है,
गोवा में कांग्रेस 1 सीट से आगे
उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पूनम महाजन आगे
कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया दत्त पीछे
महाराष्ट्र- बीजेपी 22 सीटों से आगे
अहमदनगर - अहमदनगर मे बीजेपी के सुजय विखे 29,600 राष्ट्रवादी के संग्राम जगताप 17348 । पहेले राउंड मे बीजेपी आगे । दुसरा राउंड शुरू होने वाला है
उर्मिला मातोंडकर पीछे, गोपाल शेट्टी आगे
कल्याण लोकसभा सीट पर SHS के Dr. Shrikant Eknath Shinde निकले आगे
कल्याण लोकसभा सीट पर SHS के Dr. Shrikant Eknath Shinde निकले आगे
लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: 9:16 तक
दक्षिण मुम्बई से मिलिंद देवड़ा (काँग्रेस) पीछे. शिवसेना के अरविंद सावंत आगे चल रहे हैं
महाराष्ट्र में शिवसेना 4 सीट से आगे
महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं. इनमें अनुसूचित जाति के लिए 5 सीटें और अनुसूचित जनजाति के लिए 4 सीटें आरक्षित हैं.
तेजी से बदल रहे हैं रुझान
महाराष्ट्र में कांग्रेस 1 सीट से आगे
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
महाराष्ट्र में 10% दलित, 33% मराठा, जातिगत समीकरणों के आकड़ों पर नज़र डालें तो महाराष्ट्र में 11.5% मुस्लिम
आपको बता दें कि गोवा की दो लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को 72.04 प्रतिशत मतदान हुआ था. गोवा से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार श्रीपद नाइक , पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी फ्रांसिस सर्दिन्हा और आम आदमी पार्टी के एल्विस गोम्स अहम चेहरे हैं.
महाराष्ट्र और गोवा में किसकी बनेगी सरकार, कुछ ही घंटों में शुरू होगी मतगणना