.

आम चुनाव : 38-38 सीटों पर लड़ेंगी सपा-बसपा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के बीच होने जा रहे महागठबंधन (Grand Alliance) का आज शनिवार को औपचारिक ऐलान हो जाएगा.

News Nation Bureau
| Edited By :
12 Jan 2019, 11:02:45 PM (IST)

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के बीच होने जा रहे महागठबंधन (Grand Alliance) का आज शनिवार को औपचारिक ऐलान हो जाएगा. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती अब से थोड़ी देर बाद लखनऊ के होटल ताज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसी होटल में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की थी. बताया जा रहा है कि प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के बंटवारे का भी ऐलान हो सकता है. महागठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल, निषाद पार्टी, पीस पार्टी समेत कई छोटे दलों की भी हिस्‍सेदारी की घोषणा हो सकती है.

12:46 (IST)

पीएम पद के लिए उनकी क्या पसंद है इसपर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री यूपी से ही मिलेगा: अखिलेश यादव

12:45 (IST)

मुझे गर्व है कि अब तक ज्यादातर प्रधानमंत्री यूपी ने दिए हैं. आगे भी उत्तर प्रदेश से ही प्रधानमंत्री मिलेंगे: अखिलेश यादव

12:44 (IST)

समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता आज ये बात गांठ बांध लें, की अगर आज से BJP के लोग मायावती जी का अपमान करते हैं तो वो मेरा अपमान होगा

12:43 (IST)

यह गठबंधन आगे लंबा चलेगा: मायावती

12:42 (IST)

मायावती ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में भी यह गठबंधन रहेगा

12:42 (IST)

मायावती ने कहा जल्द ही पता चल जाएगा मैं कहां से चुनाव लडूंगी

12:41 (IST)

मायावती किस सीट पर चुनाव लड़ेगी ये अभी उन्होंने साफ नहीं किया

12:39 (IST)

अब बीजेपी के अत्याचारी शासन का विनाश निश्चित है: अखिलेश

12:38 (IST)

हमारे गठबंधन को तोड़ने के लिए बीजेपी की तरफ से हमारे कार्यकर्ताओं के बीच दंगा फसदा करवाने की कोशिश भी करवाई गई है: अखिलेश

12:38 (IST)

हम समाजवादी हैं और हमारी खासियत है कि हम सबके सुख दुख में शामिल होते हैं: अखिलेश 

12:37 (IST)

मैंने कहा बीजेपी के अहंकार को हराने के लिेए कहा था कि अगर गठबंधन करने के लिए मुझे दो कदम पीछे भी हटना पड़ेगा तो हटूंगा: अखिलेश

12:35 (IST)

यूपी के सभी सीटों पर एसपी-बीएसपी चुनाव लड़कर बीजेपी को बाहर करेगी: अखिलेश

12:35 (IST)

समाज में बीजेपी नफरत का जहर घोल रही है: अखिलेश

12:34 (IST)

विकास से भटकाने के लिए उन्माद फैलाया जा रहा है: अखिलेश

12:34 (IST)

अपने नाकामियों को छिपाने के लिए बीजेपी नफरत और धार्मिक उन्माद का माहौल पैदा कर रही है: अखिलेश

12:33 (IST)

स्थिति इतनी खराब हो गई है कि बीजेपी ने भगवानों को भी जातियों में बांटना शुरू कर दिया है: अखिलेश

12:33 (IST)

अस्पताल में मरीजों से इलाज के पहले उनकी जाति पूछी जा रही है: अखिलेश

12:33 (IST)

बीजेपी ने बीते पांच सालों में लोगों में भाईचारा बढ़ाने के बजाए नफरत पैदा किया है: अखिलेश

12:32 (IST)

बीजेपी के बीते पांच सालों के शासन में गरीबों, मजदूरों, कारोबारियों के साथ अन्याय किया है: अखिलेश

12:31 (IST)

2 सीटें सहयोगी को देगा एसपी-बीएसपी गठबंधन: मायावती

12:29 (IST)

2 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं: मायावती

12:29 (IST)

यूपी के 80 में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एसपी-बीएसपी: मायावती

12:28 (IST)

गठबंधन से घबराकर बीजेपी ने अखिलेश को खनन घोटाले में फंसाया: मायावती

12:27 (IST)

बीजेपी ने खनन मामले में जानबूझकर अखिलेश यादव का नाम जोड़ा: मायावती

12:27 (IST)

अगर ईवीएम में बीजेपी ने गड़बड़ी नहीं कि तो निश्चित तौर पर हारेगी: मायावती

12:26 (IST)

राम मंदिर के नाम पर यहां की जनता की भावनाओं के साथ बीजेपी ने कई बार खिलवाड़ किया है: मायावती

12:26 (IST)

हमें भरोसा है कि हमारा गठबंधन किसी भी हालत में बीजेपी को सत्ता में नहीं आने देगा: मायावती

12:25 (IST)

समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ कड़वा अनुभव रहा: मायावती

12:25 (IST)

देश के किसी भी दूसरे गठबंधन में शामिल नहीं होगी हमारी पार्टी: मायावती

12:25 (IST)

सिर्फ समाजवादी पार्टी के साथ ही गठबंधन में चुनाव लड़ेगी बहुजन समाज पार्टी: मायावती

12:24 (IST)

कांग्रेस के लिए सीट छोड़ने से वोट नहीं बढ़ता: मायावती

12:24 (IST)

विरोधियों को परेशान करने के लिए पुराने मुद्दे उठाए गए: मायावती

12:23 (IST)

कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाई: मायावती

12:23 (IST)

कांग्रेस से गठबंधन से कोई खास लाभ नहीं मिलने वाला है: मायावती

12:22 (IST)

कांग्रेस और बीजेपी दोनों की नीति एक है: मायावती

12:22 (IST)

बोफोर्स में कांग्रेस की सरकार गई और राफेल में बीजेपी की सरकार जाएगी: मायावती

12:22 (IST)

कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार बढ़ा: मायावती

12:20 (IST)

एसपी-बीएसपी के गठबंधन में कांग्रेस शामिल नहीं: मायावती

12:20 (IST)

70 साल से देश में गरीब-मजदूर परेशान: मायावती

12:19 (IST)

बीजेपी एंड कंपनी को हर हाल में सत्ता में आने से रोकेंगे: मायावती

12:18 (IST)

बीएसपी और एसपी का गठबंधन ही बीजेपी को केंद्र और राज्य की सत्ता में आने से रोक सकता है: मायावती

12:17 (IST)

हमारा गठबंधन राजनीतिक क्रांति लाएगा: मायावती

12:17 (IST)

नोटबंदी और जीएसटी से जनता की कमर टूट गई: मायावती

12:17 (IST)

हमारा गठबंधन बीजेपी को केंद्र में आने से रोक सकता है: मायावती

12:17 (IST)

कांग्रेस की तो बीते चुनाव में जमानत तक जप्त हो गई: मायावती

12:16 (IST)

गलत नीतियों की वजह से राज्य की जनता बेहद परेशान: मायावती

12:16 (IST)

देशहित में हमने चुनावी गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है: मोदी

12:13 (IST)

देशहित में हमने एकजुट होने का फैसला किया: मायावती

12:13 (IST)

हमने गेस्ट हाउस कांड को भूल कर एक बार फिर गठबंधन किया: मायावती

12:12 (IST)

1993 में भी हमने सांप्रदायिक बीजेपी को मिलकर हराया था: मायावती

12:11 (IST)

हवा का रुख पूरी तरह बदलते हुए बीजेपी जैसे जातिवादी पार्टी को पछाड़ते हुए उपचुनाव में हराया: मायावती

12:09 (IST)

आज बीएसपी और एसपी दोनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बीजेपी के पीएम मोदी और अमित शाह (गुरु-चेला) की नींद उड़ाने वाली है: माायवाती

12:07 (IST)

थोड़ी देर में गठबंधन का ऐलान करेंगे दोनों नेता

12:04 (IST)

मायावती और अखिलेश होटल ताज पहुंचे

11:43 (IST)

2019 के लिए गठबंधन का ऐलान होगा

11:43 (IST)

प्रेस कांफ्रेंस के लिए घर से निकले समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव 

11:30 (IST)

रायबरेली और अमेठी में नहीं होगा महागठबंधन का उम्‍मीदवार 

11:27 (IST)

मथुरा, बागपत और कैराना सीट आरएलडी को दी जा सकती है. 

11:21 (IST)

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी 37-37 सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव, अजित सिंह की पार्टी राष्‍ट्रीय लोकदल को मिल सकती हैं 3 सीटें 

11:21 (IST)

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी 37-37 सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव 

10:10 (IST)
10:10 (IST)

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही लखनऊ के कई चौक चौराहों को दोनों दलों के नेताओं के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स से पाट दिया गया है, जिन पर लिखा है : 

सपा, बसपा आई हैं

नई क्रांति लाई हैं

10:03 (IST)

लखनऊ के होटल ताज में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है, जहां विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने गठबंधन का ऐलान किया था. तब 'यूपी के लड़के' संबोधन और 'यूपी को यह साथ पसंद है' नारा बहुत प्रसिद्ध हुआ था. 

10:01 (IST)

दोपहर 12 बजे बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव करेंगे महागठबंधन का ऐलान