.

मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दुष्यंत चौटाला बने उपमुख्यमंत्री

जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला राज्य के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) पद की शपथ ग्रहण करेंगे.

27 Oct 2019, 04:41:25 PM (IST)

चंडीगढ़:

Haryana Swearing-in Ceremony Live Updates: हरियाणा (Haryana) में नई सरकार बन चुकी है. मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. जबकि जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला राज्य के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) पद की शपथ ग्रहण की. शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 2:15 बजे चंडीगढ़ स्थित राजभवन में हुआ.  

14:33 (IST)

मनोहर लाल खट्टर दुबारा बनें हरियाणा के मुख्यमंत्री, दुष्यंत चौटाला ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

Haryana Swearing-in Ceremony Live Updates: मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं. जबकि जेजेपी के दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने हैं. राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दोनों को ही दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ.

14:26 (IST)

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ. 

14:22 (IST)

Haryana Swearing-in Ceremony Live Updates: मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ

14:19 (IST)

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राजभवन पहुंचे

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राजभवन पहुंचे.

14:20 (IST)

मनोहर लाल खट्टर राजभवन पहुंचे, राज्यपाल शपथ दिलाएंगे

हरियाणा के बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें. जबकि जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला राज्य के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) पद की शपथ ग्रहण करेंगे.

14:15 (IST)

हरियाणा में लगा बड़े नेताओं का जमावड़ा

हरियाणा: शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और पार्टी नेता सुखबीर सिंह बादल राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले चंडीगढ़ के राजभवन पहुंचे। अन्य नेता भी मौजूद हैं।

14:14 (IST)

बीजेपी-जेजेपी की सरकार

आज हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी के खट्टर दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जबकि जननायक जनता दल के दुष्यंत चौटाला राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेगे.