.

सिलवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को काले झंडे दिखाए

सिलवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को काले झंडे दिखाए. रथ में सवार मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा के तहत सिलवानी से रायसेन जा रहे थे. इस दौरान शिवराज वापस जाओ के नारे भी लगे.

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Oct 2018, 04:54:09 PM (IST)

रायसेन:

सिलवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को काले झंडे दिखाए. रथ में सवार मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा के तहत सिलवानी से रायसेन जा रहे थे.  इस दौरान शिवराज वापस जाओ के नारे भी लगे. 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को रायसेन जिले के कस्बा सुल्तानगंज तथा सिलवानी एवं सांची विधानसभा के गैरतगंज, रायसेन पहुंचेगी.
सुल्तानगंज में प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से पहुंचे, हां पर लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा. जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री 11:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा सिलवानी पहुंचेंगे यहां पर भी सभा को संबोधित करेंगे. जनआशीर्वाद यात्रा सिलवानी से दोपहर 1:30 बजे सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 2:30 बजे सांची विधानसभा के गैरतगंज पहुंचेगी जहां पर वनमंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार स्वागत करेंगे, तत्पश्चात गैरतगंज में मुख्यमंत्री विशाल आमसभा को संबोधित कर जनता का आशीर्वाद लेते हुए देवनगर( देहगांव) पहुंचेंगे यहां पर भी आम सभा को संबोधित कर शाम 5:30 बजे रायसेन में मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे.

15:56 (IST)

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बुधनी विधानसभा से टिकट और समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ कर अर्जुन आर्य ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अर्जुन आर्य को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने विधिवत तरीके से पार्टी की सदस्यता दिलवाई ।

15:54 (IST)

गोटेगांव भाजपा को बड़ा झटका कद्दावर नेता शेखर चौधरी ने मिलाया कांग्रेस से हाथ. पूर्व विधायक हैं शेखर चौधरी गोटेगांव से पूर्व विधायक रह चुके हैं शेखर चौधरी 15 साल पहले हुए थे भाजपा में शामिल अब कांग्रेस से मिल सकती है टिकट पूर्व विधायक एनपी प्रजापति की बड़ी मुश्किलें,पूर्व में कांग्रेस से गोटेगांव विधायक रह चुके हैं शेखर. भाजपा से टिकट ना मिलने से थे नाराज.

10:59 (IST)

बैतुल: संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे बैतुल,भारतीय घोष प्रशिक्षण शिविर समापन में होंगे शामिल.

09:06 (IST)

बिलासपुर में मायावती आम सभा को करेंगीं संबोधित, 35 सीटों पर कर सकतीं हैं बसपा प्रत्याशियों की घोषणा

09:06 (IST)

बसपा सुप्रीमो मायावती का आज छतीसगढ़ दौरा, बिलासपुर में बसपा और जनता कांग्रेस की संयुक्त सभा में होंगीं शामिल

 

09:00 (IST)

दंतेवाड़ा :पुलिस ने 3 जनमिलिशिया सदस्य को किया गिरफ्तार, गिरफ्त में आये नक्सली पुलिस जवानों की हत्या और आईईडी बम लगाने में थे संलिप्त.

08:24 (IST)

सीहोर : सपा नेता अर्जुन आर्य आज कांग्रेस में शामिल होंगे, बुधनी से कांग्रेस के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव.