आज के दिन ही पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता दी थी, जानिए क्या कुछ महत्वपूर्ण घटा था आज के दिन इतिहास के पन्नों में
किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 22 फरवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ
News Nation Bureau
22 Feb 2019, 08:59:05 AM (IST)
नई दिल्ली:
जानिए, इतिहास के पन्नों में आज क्या हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है. कौन थें वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश - दुनिया को बदलकर रख दिया. किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 22 फरवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ. तो आइये आपको लेकर चलते हैं इस खूबसूरत इतिहास के सफर पर
22 फरवरी का महत्वपूर्ण इतिहास
- 1724: रूस और स्वीडन ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया.
- 1731: अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म हुआ.
- 1746: बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर फ्रांसीसी सेनाओं ने कब्जा किया.
- 1784: चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना किया गया.
- 1821: स्पेन ने अमेरिका को फ्लोरिडा राज्य 50 लाख डॉलर में बेचा दिया.
यह भी पढ़ें- Pulwama Attack: भारत की कार्रवाई पर बोला पाकिस्तान, हमारे पानी को रोकने या मोड़ने की क्षमता नहीं
- 1845: ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को खरीदा.
- 1848: लुई फिलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ.
- 1907: लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन किया गया.
- 1935: व्हाइट हाउस के ऊपर से हवाई जहाज को उड़ने से रोक लगाई गई.
- 1947: बांग्लादेश को पाकिस्तान ने मान्यता प्रदान की.
यह भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग के मामले राबर्ट वाड्र से शुक्रवार को फिर होगी पूछताछ
- 1979: कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की.
- 1998: जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन हुआ.
- 2006: जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर में रोक लगाई.
22 फरवरी को जन्में प्रमुख व्यक्ति
- 1732: अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म हुआ
- 1889: भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म हुआ.
यह भी पढ़ें- आज के दिन ही लाहौर पर अंग्रेजों ने किया था कब्जा, जानें 20 फरवरी का इतिहास
- 1892: गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ऑल इंडिया किसान सभा के नेता इंदुलाल याज्ञिक का जन्म हुआ.
- 1906: भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ हुमायूँ कबीर का जन्म हुआ.
- 1920: भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का जन्म हुआ.
- 1922: भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रजा का जन्म हुआ.
22 फरवरी को हुए निधन
- 1556: मुगल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ का निधन हुआ.
- 1993: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल भगवत दयाल शर्मा का निधन हुआ.
- 1944: महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का निधन हुआ.
- 1958: शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का निधन हुआ.
- 1982: भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन हुआ.