.

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता संदीप शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

News Nation Bureau
| Edited By :
04 Jul 2018, 07:58:20 AM (IST)

फिरोजाबाद:

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता संदीप शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक दो बाइक सवार बदमाशों ने संदीप शर्मा पर गोली चलाई थी जिसके बाद वह भागने में सफल रहे। संदीप शर्मा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आगरा जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजा श्रीवास्तव ने कहा, 'हमने आरोपियों के खिलाफ सर्च अभियान शुरू कर दिया है। उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा। अधिक जानकारी का पता लगाया जा रहा है।'

फिरोजाबाद जिले के निकाऊ गांव का निवासी संदीप शर्मा आरएसएस के जिला पर्यावरण प्रमुख थे।

आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के कारणों का पता अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी एंगल से इसकी जांच कर रही है।

और पढ़ें: यूपी के मदरसों में होगा एक और बदलाव, कॉमन ड्रेस होगा लागू