.

यूपी: गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी के विधायक पर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद में लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर पर रविवार देर रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

News Nation Bureau
| Edited By :
18 Jun 2018, 02:02:54 PM (IST)

ऩई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद में लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर पर रविवार देर रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने साहिबाबाद के हिंडन नदी के पुल के पास विधायक की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में उनका निजी गनर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि विधायक मेरठ से गाजियाबाद लौट रहे थे।

एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्णा ने बताया, 'शिकायत दर्ज कर ली गई है। विधायक की गाड़ी पर कई गोलियां चलाई गई है। उनके निजी गनर से जवाबी फायरिंग की। जांच चल रही है।

हमला होने पर ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी को तुंरत फारुख नगर पुलिस चौकी की ओर मोड़ दिया। यह चौकी से वारदात की जगह से केवल 20 कदम की दूरी पर थी।

फिलहाल इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: अगर BJP का साथ छोड़ते हैं नीतीश तो 'महागठबंधन' में शामिल करने पर हो सकता है विचार : कांग्रेस