.

बिहार में लूट के इरादे से दो कारोबारियों की हत्या, एक घायल

शुक्रवार को बिहार के छपरा बस स्टैंड पर कुछ अज्ञात लोगों ने दो व्यापारियों की गोली मार दी। इस घटना में एक व्यापारी की मौत हो गई और एक व्यापारी बस स्टैंड के पास घायल हो गया।

News Nation Bureau
| Edited By :
25 Nov 2017, 08:36:48 AM (IST)

बिहार:

शुक्रवार को बिहार के छपरा बस स्टैंड पर कुछ अज्ञात लोगों ने दो व्यापारियों की गोली मार दी। इस घटना में एक व्यापारी की मौत हो गई और एक व्यापारी बस स्टैंड के पास घायल हो गया। यह घटना पटना से 80 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में सारण जिले में हुई।

यह घटना तब हुई जब खुदरा विक्रेताओं से कुछ पैसे इकट्ठा करने के बाद ये दोनों छपरा में बस स्टैंड पर गए थे।

वहीं एक दूसरी घटना में, सरन के मराहोरा इलाके में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: उत्तम नगर में एक महिला ने 2 साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला