.

राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक पंकज सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है।

News Nation Bureau
| Edited By :
26 May 2018, 11:10:51 PM (IST)

नोएडा:

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक पंकज सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है।

पंकज सिंह ने कहा कि मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह मैसेज उन्हें 22 मई को आया था।

बीजेपी विधायक ने धमकी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

बता दें कि इससे पहले भी कई बीजेपी विधायकों को इस तरह की धमकी मिली है। पुलिस सभी मामलों की छानबीन में जुटी हुई है।

और पढ़ें: गोवा गैंगरेप: बॉयफ्रेंड के सामने लड़की से रेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार