.

मुंबई: कैब में अकेली महिला को देखकर ड्राइवर ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

मुंबई में एक ओला के एक कैब ड्राइवर पर महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक़, महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह कैब में जा रही थी तो उन्होंने देखा की ड्राइवर अरुण तिवारी उन्हें देखकर गाड़ी में हस्तमैथुन करने लगा । महिला की शिकायत पर पुलिस ने अरुण तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
09 Aug 2017, 02:30:44 PM (IST)

नई दिल्ली:

मुंबई में एक ओला के एक कैब ड्राइवर पर महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक़, महिला ने आरोप लगाया है कि जिस कैब में वह सफर कर रही थी, उसका ड्राइवर अरुण तिवारी हस्तमैथुन कर रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अरुण तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की को देखकर हस्तमैथुन करने की यह पहली घटना नहीं थी अभी हाल ही में मुंबई के एक लोकल ट्रेन में अशोक प्रधान नाम के लड़के को दो लड़कियों को देखकर हस्तमैथुन करने की घटना सामने आई थी।

इस मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता था की एक लड़का कैसे लड़कियों को देखकर ट्रेन के अंदर ही अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया था। ये वीडियो उन लड़कियों ने आपस में बातें करते हुए बनाया था और तंग आकर अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी।

इस वीडियो के वायरल होने के दो हफ्ते बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लड़कियों ने अपनी शिकायत में कहा कि वह उन्हें देखकर ही हस्तमैथुन कर रहा था।

इसे भी पढ़ें : सोनिया गांधी ने लोकसभा में BJP और RSS पर बिना नाम लिए साधा निशाना

ओला कैब की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी ओला कम्पनी की 'टैक्सी फॉर श्योर' के ड्राइवर पर ' हस्तमैथुन का आरोप लग चूका है। वहीं 'उबर कैब' के ड्राइवर पर भी महिला पैसेंजर के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लग चूका है।

इसे भी पढ़ें : अहमद पटेल की जीत,क्या कांग्रेस वापसी के लिए है तैयार?