.

दिल्ली: बुराड़ी में एक ही घर से 11 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी, मुंह-आंखों पर बंधी थी पट्टी

11 मृतकों में से 7 महिलाएं हैं जबकि 4 पुरुष हैं। सभी लाशों के मुंह पर आंखे और पट्टी बंधी हुई पाई गई है।

News Nation Bureau
| Edited By :
01 Jul 2018, 01:24:10 PM (IST)

नई दिल्ली:

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाक़े में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह बुराड़ी के संतनगर में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के सामने एक घर से संदिग्ध हालत में कुल 11 लोगों की लाशें बरामद हुई है।

कुल 11 मृतकों में से 7 महिलाएं हैं जबकि 4 पुरुष हैं। पुलिस के अनुसार, शव फांसी के फंदों से लटके हुए थे। मरने वाले 11 लोगों में से कुछ लोगों के मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुराड़ी में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, 'इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।'

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal visits #Burari where bodies of 11 people were found at a house, earlier today, says, "police investigation is underway." pic.twitter.com/RrHjqg0LVZ

— ANI (@ANI) July 1, 2018

जानकारी के मुताबिक, ये सभी लाशें एक ही परिवार के सदस्यों के हैं। 11 लोगों के परिवार में  एक बुजुर्ग महिला के दो बेटे और दोनों बहुएं थीं। इसके अलावा उनकी दो पोतियां और दो पोते थे। साथ ही उनकी एक बेटी और एक नाती भी थे।

दिल्ली के संयुक्त पुलिस कमिश्नर ने कहा, '7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव को पाया गया है। हम मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। हम अभी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच रहे हैं।'

Bodies of 7 women and 4 men including three teenagers have been found. We are investigating from all possible angles, we are not ruling out anything: Joint CP Delhi, on bodies of 11 people found at a house in Delhi's Burari pic.twitter.com/apdRPL5w8r

— ANI (@ANI) July 1, 2018

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 शव लटके पड़े थे और 75 वर्षीय बुजुर्ग मां का शव जमीन पर पाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

मृतकों में से दो भाई भूपिंदर और ललित सिंह हैं, जिनमें से भूपिंदर किराने की दुकान चलाते थे, जबकि ललित सिंह बढ़ई की दुकान चलाते थे। दोनों घर से ही व्यवसाय करते थे।

पड़ोसी परिवार के मुताबिक, 'ये हादसा अचानक हुआ है। मृतक परिवार का एक प्लाईवुड का दुकान था। कल शाम तक सब ठीक था।'

पुलिस ने सभी लाशों को अपने कब्ज़े में लेते हुए छानबीन शुरु कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इन सब की मौत की वजहें क्या हैं।

Delhi: Police inspects the house in Burari where 11 bodies were found blindfolded and hanging from a railing, earlier today. pic.twitter.com/v3EnwEq1O1

— ANI (@ANI) July 1, 2018

और पढ़ें: मंदसौर गैंगरेप पर बोले शिवराज, ऐसे दरिंदों को जीने का हक नहीं, गांव वाले आरोपियों को दफ्न होने के लिए नहीं देंगे जमीन