.

केरल में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या, कांग्रेस का लेफ्ट समर्थकों पर आरोप

हत्या की घटना सोमवार देर रात की है जब कुछ लोगों ने मिलकर कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारे गए युवक की पहचान 30 वर्षीय शुहैब के रूप में की गई है।

News Nation Bureau
| Edited By :
13 Feb 2018, 01:05:21 PM (IST)

कन्नूर:

केरल के कन्नूर जिले में सोमवार को एक 30 वर्षीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता की गला रेत कर हत्या कर दी गई, घटना में दो घायल भी हुए हैं।

हत्या की घटना सोमवार देर रात की है जब कुछ लोगों ने मिलकर कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारे गए युवक की पहचान 30 वर्षीय शुहैब के रूप में की गई है।

हमले के बाद शुहैब कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए ले जाने के दौरान काफी खून निकल जाने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। साथ ही उसके दो दोस्त घायल हो गए।

कांग्रेस पार्टी ने इस हत्या के पीछे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (सीपीएम) का हाथ बताया है और जिले में एक दिन के हड़ताल करने की घोषणा की है।

हत्या के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता पर पिछले कई महीनों में हुई यह पहली घटना है।

बता दें कि केरल में पिछले कई महीनों से लगातार राजनीतिक हिंसा चल रही हैं। राज्य में सत्ताधारी वामदल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं की हत्याएं लगातार हुई है और दोनों संगठन एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं।

साल 2016 में पिनरई विजयन के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से कन्नूर में यह 21वीं राजनीतिक हत्या है।

और पढ़ें: सुंजवान हमले में छठे जवान का शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7