.

उत्तर प्रदेश में चोटी चोर का बढ़ता आतंक, पुलिस अलर्ट

देश के कई राज्यों में कथित तौर पर महिलाओं की चोटी काटने की दहशत उप्र के कई जिलों में फैल गई है। शासनाधिकारी अब इसे लेकर सतर्क हो गए हैं।

IANS
| Edited By :
04 Aug 2017, 01:00:40 PM (IST)

नई दिल्ली:

देश के कई राज्यों में कथित तौर पर महिलाओं की चोटी काटने की दहशत उप्र के कई जिलों में फैल गई है। शासनाधिकारी अब इसे लेकर सतर्क हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर सतर्क रहने की सलाह दी है और इस तरह की अफवाहों से निपटने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने की बात कही है।

महिलाओं की चोटी काटने की अफवाह अब आगरा, मुथरा, अलीगढ़ हाथरस होते हुए इटावा-कन्नौज तक पहुंच गई है। शुक्रवार देर रात तक लगभग पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाएं दर्ज की गई। भ्रम की स्थिति पैदा होने के बाद पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आग की तरह तेजी से फैल रही अफवाहों से सावधान रहने को कहा है।

गौरतलब है कि आगरा का मुटनई वह गांव हैं, जहां इस अंधविश्वास की पहली शिकार एक महिला हुई थी। उसे बुधवार को आसपास के लोगों ने चुड़ैल बताकर पीट-पीट कर मार डाला था।

और पढ़ें: भारत की आपत्तियों को दरकिनार कर PoK में सिंधु नदी पर पाकिस्तान ने शुरू किया बांध निर्माण, चीन कर रहा है फंडिंग

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि शरारती तत्व अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इस मामले पर नजर रख रही है। दूसरे राज्यों से यह अफवाह फैली है। सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

और पढ़ें: सुषमा के बयान पर चीन की धमकी, कहा-'हमारे बर्दाश्त करने की भी हद है'