.

दिल्ली: सीनियर डॉक्टर ने डिनर के बहाने जूनियर से किया रेप, FIR दर्ज

दिल्ली में एक इंटर्न डॉक्टर ने अपने ही सीनियर डॉक्टर के खिलाफ रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
04 Apr 2018, 11:58:34 PM (IST)

नई दिल्ली:

दिल्ली में एक इंटर्न डॉक्टर ने अपने ही सीनियर डॉक्टर के खिलाफ रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को सीनियर डॉक्टर ने अपने अंडर में इंटर्न करने वाली डॉक्टर को हिंदू राव हॉस्पिटल डिनर के लिए बुलाया था।

जैसे ही इंटर्न डॉक्टर वहां पहुंची डॉक्टर ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद बुधवार को पीड़िता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

और पढ़ें: ट्रंप के फैसले पर चीन के पलटवार से ट्रेड वार की औपचारिक शुरुआत, क्या संभल पाएगा बाजार !