.

टाटा समूह के अन्य कंपनियों से भी हो सकती है साइरस मिस्त्री की विदाई

साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद से ही उनके और कंपनी के बीच टकराव चल रहा है। जहां एक तरफ मिस्री टाटा के अन्य कंपनियों जैसे टाट स्टील, टाटा मोटर्स आदि से इस्तीफा देने से इंकार कर रहे है तो वहीं कंपनी अब उन्हें अन्य कंपनियों के पद से भी हटाने पर विचार कर रही है।

News Nation Bureau
| Edited By :
04 Nov 2016, 10:46:20 AM (IST)

नई दिल्ली:

साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद से ही उनके और कंपनी के बीच टकराव चल रहा है। जहां एक तरफ मिस्री टाटा के अन्य कंपनियों जैसे टाट स्टील, टाटा मोटर्स आदि से इस्तीफा देने से इंकार कर रहे है तो वहीं कंपनी अब उन्हें अन्य कंपनियों के पद से भी हटाने पर विचार कर रही है।

इंडियन होटल्स बोर्ड 4 नवंबर को और टाटा केमिकल्स बोर्ड 9 नवंबर में कंपनी के तीन महींने के परिणामों पर विचार करने के लिए बैठक करेगी। कंपनी के अन्य बोर्डों की भी अगले महीनें बैठक है। इन बैठकों से भविष्य की रणनीति का पता चलेगा।

टाटा की रणनीति के जानकारो का कहना है कि, टाटा संस के बोर्ड साइरस मिस्त्री को स्वेच्छा से अलग-अलग कंपनियों में उनका जो पद है उसे छोड़ने का विकल्प देगी अगर वो इस पर विचार नहीं करते तो फिर कंपनी उन्हें पद से बेदखल करने के लिए प्रस्तावों को स्थानांतरित करने की योजना बनाएगी। जानकारों ने कहा, अगर वो पद नहीं छोड़ते तो कंपनी उन्हें नोटिस देगी।

इससे पहले टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने एयर एशिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 22 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। जिस पर जाने  कंपनी ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रही है। एयर एशिया इंडिया ने कहा है कि इस मामले की जांच चल रही है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद साइरस मिस्त्री ने यह आरोप लगाया था।