.

रुपए में रिकॉर्ड गिरावट से मार्केट टूटा, सेंसेक्‍स 140 अंक टूटकर बंद

खराब ग्लोबल संकेतों और रुपए में रिकॉर्ड कमजोरी की वजह से बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

News Nation Bureau
| Edited By :
05 Sep 2018, 04:17:10 PM (IST)

मुम्‍बई:

खराब ग्लोबल संकेतों और रुपए में रिकॉर्ड कमजोरी की वजह से बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 476.19 प्वाइंट्स टूटकर 37774.42 पर आ गया था। अंत में निफ्टी 11,475 के पास बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स 139. 61 अंक की गिरावट के साथ 38,018 पर बंद हुआ।

ज्‍यादातर इंडेक्‍स में गिरावट

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी निचले स्तरों से अच्छा सुधार देखने को मिला है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 16,267.4 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 16,077 तक टूटा था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 19,245.5 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 18,961.5 तक गिरा था। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर 16,728 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 16,533 तक लुढ़का था।