Dhanteras Diwali 2020: जानिए 2010 से अबतक धनतेरस-दिवाली पर कैसा रहा सोने (Gold) का सफर
Dhanteras Diwali 2020: 2010 में धनतेरस-दिवाली के दौरान सोने ने करीब 25 फीसदी का रिटर्न दिया था. इसके अलावा 2011 में सोने ने निवेशकों को रिकॉर्ड करीब 38 फीसदी का रिटर्न दिया था.
News Nation Bureau
12 Nov 2020, 03:54:25 PM (IST)
नई दिल्ली:
Dhanteras Diwali 2020: 2010 से अबतक धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोने (Gold Price Today) के दाम में भारी उठापटक देखने को मिला है. 2010 में धनतेरस-दिवाली के दौरान सोने ने करीब 25 फीसदी का रिटर्न दिया था. इसके अलावा 2011 में सोने ने निवेशकों को रिकॉर्ड करीब 38 फीसदी का रिटर्न दिया था. वहीं इस साल मौजूदा धनतेरस और दिवाली में 2019 के मुकाबले सोने ने करीब 30 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2020: सोना खरीदने जा रहे हैं, यहां समझिए कैसे करें शुद्धता की पहचान
गौरतलब है कि धनतेरस के मौके पर सोने की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. दरअसल, धनतेरस पर धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन ज्वैलरी खरीदने से आपका जीवन खुशहाल और सुखमय होता है.
2010 से अबतक धनतेरस-दिवाली पर सोने में रिटर्न
तारीख | भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम) | रिटर्न (प्रतिशत) |
नवंबर 2010 | 19,878 | 25.42 |
अक्टूबर 2011 | 27,359 | 37.63 |
नवंबर 2012 | 31,719 | 15.94 |
नवंबर 2013 | 29,871 | -5.83 |
अक्टूबर 2014 | 27,120 | -9.21 |
नवंबर 2015 | 25,490 | -6.01 |
अक्टूबर 2016 | 29,950 | 17.50 |
अक्टूबर 2017 | 29,679 | -0.90 |
नवंबर 2018 | 31,589 | 6.44 |
अक्टूबर 2019 | 38,352 | 21.41 |
नवंबर 2020 | 50,501 | 30 |