आगरा मेट्रो परियोजना में 25,000 पेड़ काटने का आरोप, भाजपा सांसद नवीन जैन ने कमिश्नर को लिखा पत्र

आगरा मेट्रो परियोजना में 25,000 पेड़ काटने का आरोप, भाजपा सांसद नवीन जैन ने कमिश्नर को लिखा पत्र

आगरा मेट्रो परियोजना में 25,000 पेड़ काटने का आरोप, भाजपा सांसद नवीन जैन ने कमिश्नर को लिखा पत्र

author-image
IANS
New Update
BJP Rajya Sabha MP Naveen Jain

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

आगरा, 12 जून (आईएएनएस)। ताजनगरी आगरा में मेट्रो रेल के दूसरे चरण का निर्माण कार्य जोरों पर है, लेकिन इस बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद और आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन ने मेट्रो अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है। जैन ने आगरा के कमिश्नर को पत्र लिखकर दावा किया है कि मेट्रो रेल परियोजना के तहत अधिकारियों ने बिना अनुमति के लगभग 25,000 पेड़ काट दिए। उन्होंने इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नवीन जैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उनके महापौर कार्यकाल (2017-2022) के दौरान आगरा में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत नगर निगम और सामाजिक संगठनों के सहयोग से टीटीजेड (ताज ट्रेपेजियम जोन) क्षेत्र में हजारों पेड़ लगाए गए थे।

जैन का आरोप है कि मेट्रो रेल परियोजना के लिए इनमें से 25,000 पेड़ों को बिना किसी वैध अनुमति के काट दिया गया। उन्होंने कहा, आगरा ताजमहल का शहर है, जो अपनी हरियाली और सुंदरता के लिए जाना जाता है। पेड़ पर्यावरण के लिए जरूरी हैं, ये छाया, फल और पक्षियों को आश्रय देते हैं। बिना अनुमति पेड़ काटना गंभीर अपराध है।

जैन ने अपने पत्र में मांग की है कि इस मामले की जांच हो और यह पता लगाया जाए कि पेड़ काटने की अनुमति किस अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा, शहर की जनता को सच जानने का हक है। अगर अनुमति दी गई थी, तो वह किसके आदेश पर थी, यह सामने आना चाहिए।

उनका कहना है कि टीटीजेड क्षेत्र में पेड़ों का कटान पर्यावरण के लिए हानिकारक है और यह आगरा की हरियाली को नष्ट कर रहा है।

दूसरी ओर, आगरा मेट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन किया है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों को काटने से पहले सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया गया और आवश्यक अनुमतियां ली गई थीं। उन्होंने दावा किया कि परियोजना के लिए जरूरी न्यूनतम पेड़ ही हटाए गए और पर्यावरण संरक्षण के लिए वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं।

--आईएएनएस

एसएचके/एएस

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment