आने वाला समय केजरीवाल का है, 2029 में बनेंगे पीएम : लालजीत सिंह भुल्लर

आने वाला समय केजरीवाल का है, 2029 में बनेंगे पीएम : लालजीत सिंह भुल्लर

आने वाला समय केजरीवाल का है, 2029 में बनेंगे पीएम : लालजीत सिंह भुल्लर

author-image
IANS
New Update
आने वाला समय केजरीवाल का है, 2029 में बनेंगे पीएम : लालजीत सिंह भुल्लर

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

चंडीगढ़, 23 जून (आईएएनएस)। पंजाब के लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने सोमवार को जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। राज्य की भगवंत मान सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आने वाला समय अरविंद केजरीवाल का है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में आप के राष्ट्रीय संयोजक प्रधानमंत्री बनेंगे।

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा, पूरे भारत में पांच (विधानसभा सीटों पर) उपचुनाव हुए, आम आदमी पार्टी ने तीन लड़े और दो जीते। इन पांचों (सीटों) में से एक कांग्रेस ने जीती, एक भाजपा ने जीती, एक तृणमूल कांग्रेस ने जीती और दो आप ने जीती। गुजरात में भी हमारी जीत हुई है। इसका मतलब है कि भविष्य अरविंद केजरीवाल का है। साल 2027 में पंजाब में फिर आप की सरकार बनेगी। साथ ही 2029 में अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनेंगे। आम आदमी पार्टी के काम से लोग संतुष्ट हैं।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत बहुत शुक्रिया। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है। यह दिखाता है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के कामों से बहुत खुश हैं और उन्होंने 2022 से भी ज्यादा वोट दिया है। गुजरात की जनता अब भाजपा से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है। दोनों जगह कांग्रेस और बीजेपी, दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं। इन दोनों का एक ही मकसद था - आप को हराना। लेकिन लोगों ने दोनों जगह इन दोनों पार्टियों को नकार दिया।“

वहीं, पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी खुशी जाहिर की है।

--आईएएनएस

एएसएच/एकेजे

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment