बुरहानपुर और मुरादाबाद में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, भाईचारे का संदेश
कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू, यात्रा का समय घटकर मात्र 3 घंटे
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, भस्म आरती में लिया हिस्सा
मयूरासन: शरीर को डिटॉक्स तो मांसपेशियों को बनाता है मजबूत, जानें करने का सही तरीका
ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
Virat Kohli: संन्यास से वापसी करेंगे विराट कोहली? पूर्व क्रिकेटर ने किया दावा
Housefull 5 Box Office Collection Day 1: 'हाउसफुल 5' ने तोड़ा अपनी ही फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई
ईद-अल-अजहा पर गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया ग्राउंड निरीक्षण
Weather Update: दिल्ली-UP में फिर से बढ़ेगी गर्मी, इस सप्ताह चिलचिलाहट वाली होगी सुबह; जानें अपने-अपने राज्यों का हाल

राहुल गांधी के रहते कांग्रेस के चार टुकड़े हो जाएंगे : मुख्तार अब्बास नकवी

राहुल गांधी के रहते कांग्रेस के चार टुकड़े हो जाएंगे : मुख्तार अब्बास नकवी

author-image
IANS
New Update
रेवंत रेड्डी के ‘पीओके’ वाले बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी का तंज, राहुल गांधी के रहते कांग्रेस के चार टुकड़े हो जाएंगे

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ‘पीओके’ वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के रहते संभव है कि कांग्रेस पार्टी के चार टुकड़े हो जाएं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पीओके जल्द भारत में शामिल होगा। जहां तक राहुल गांधी का सवाल है, उनके रहते पीओके का तो पता नहीं, उनकी पार्टी के ही चार टुकड़े हो जाएंगे।

रेवंत रेड्डी के बयान कितने राफेल नष्ट किए गए, इस पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोगों को देश की जीत पर भ्रम पैदा करने और नकारात्मकता फैलाने की आदत हो गई है। वैसे लोग देश की सफलता पर दुर्भावना के गीत गाते हैं। ऐसे लोग अच्छी तरह जानते हैं कि हमारी सेना ने किस तरह आतंकवादियों को नष्ट किया है और बहादुरी और पराक्रम का परिचय दिया है। आतंकवादी रो रहे हैं और उनके नेता उनके आंसू पोंछ रहे हैं। उनकी असहिष्णुता पीएम मोदी की सफलता के खिलाफ हो सकती है, लेकिन देश की सफलता के प्रति असहिष्णुता और नकारात्मकता उनके हित में नहीं है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि शशि थरूर कभी कांग्रेस पार्टी के चहेते थे। लेकिन, आज वे पार्टी की आंख की किरकिरी बन गए हैं, क्योंकि वह राष्ट्रहित में बोल रहे हैं, आतंकवाद को खत्म करने के लिए मजबूती से खड़े हैं। वह कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता से सहमत नहीं हैं और इसलिए उनके लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। जो व्यक्ति कभी उनका पसंदीदा हुआ करता था, वही अब उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह कांग्रेस पार्टी की असली मानसिकता को दर्शाता है।

कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद की ओर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की तारीफ पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो भी जमीनी हकीकत को समझता है, वह कांग्रेस की तरह झूठा प्रचार नहीं करेगा। यह सच है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग प्रगति, समृद्धि और राजनीतिक प्रक्रिया में भागीदार बने हैं। आपको याद होगा कि स्थानीय निकाय चुनाव, जो पहले कभी नहीं हुए, अब कराए गए हैं। विधानसभा और लोकसभा के चुनाव भी हुए हैं। 370 के खत्म होने के बाद 370 से अधिक समस्याएं खत्म हो गई हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment