सपा नेता रईस शेख का निशिकांत दुबे पर आरोप, 'मराठी भाषा विवाद को बना रहे चुनावी मुद्दा'

सपा नेता रईस शेख का निशिकांत दुबे पर आरोप, 'मराठी भाषा विवाद को बना रहे चुनावी मुद्दा'

सपा नेता रईस शेख का निशिकांत दुबे पर आरोप, 'मराठी भाषा विवाद को बना रहे चुनावी मुद्दा'

author-image
IANS
New Update
Rais Shaikh

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक रईस शेख ने सोमवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के मराठी भाषा पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहते हैं।

निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार करते हुए रईस शेख ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की नीति है कि हर चीज को धर्म पर लेकर जाना होता है। निशिकांत दुबे इसको चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है।

सपा नेता ने कहा, क्षेत्रीय भाषा का एक अपना महत्व होता है। इसलिए हर किसी को सीखनी चाहिए, जो यहां पर रहना चाहते हैं। भाषा का उपयोग विकास के लिए होना चाहिए, लोगों को बांटने के लिए नहीं। समाजवादी पार्टी सभी भाषा का सम्मान करती है।

उन्होंने कहा, हमारा शहर (मुंबई) मल्टीलिंगुअल और डायवर्स है। पूरे विश्व से लोग आते हैं अब तो हमारे बच्चे कोरियन सीख रहे हैं। इसी सरकार ने जर्मन भाषा सीखने के लिए एक नया जरिया निकाला। तो भाषा का उपयोग विकास के लिए होना चाहिए, लोगों को बांटने के लिए नही।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद को लेकर सियासी हलचल तेज है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी जारी है।

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, हिंदी भाषी लोगों को मुंबई में मारने वाले, यदि हिम्मत है तो महाराष्ट्र में उर्दू भाषियों को मार कर दिखाओ। अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है? कौन कुत्ता, कौन शेर खुद ही फैसला कर लो।

शेख ने कहा कि देशी ऐसी किसी भी विचारधारा को स्वीकार नहीं करता है। यह देश धर्मनिरपेक्ष है और धर्मनिरपेक्ष रहेगा।

ब्रिक्स सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी के दिए बयान पर रईस शेख ने कहा, प्रधानमंत्री के बयान का हम समर्थन करते हैं। पर मैं पूछ रहा हूं कि क्यों पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई रोकी गई।

आशीष शेलार के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, वे हमारे सीनियर साथी हैं। उनको विश्वास दिलाना चाहिए की मुंबई में आप सुरक्षित हैं और आपकी सुरक्षा की जाएगी।

--आईएएनएस

वीकेयू/एकेजे

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment