देश ने एक संस्कारी नेता खो दिया, विजय रूपाणी के निधन पर बोलीं सुप्रिया सुले

देश ने एक संस्कारी नेता खो दिया, विजय रूपाणी के निधन पर बोलीं सुप्रिया सुले

देश ने एक संस्कारी नेता खो दिया, विजय रूपाणी के निधन पर बोलीं सुप्रिया सुले

author-image
IANS
New Update
देश ने एक संस्कारी नेता खो दिया, विजय रुपाणी के निधन पर बोली सुप्रिया सुले

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

पुणे, 12 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। विजय रूपाणी के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि भारत ने एक बहुत अच्छे और संस्कारी नेता को खो दिया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, विजय रूपाणी और मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं। मैं जब राज्यसभा गई थी उस समय वह भी राज्यसभा के सदस्य थे। उसके बाद वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि अब विजय रूपाणी नहीं रहे। भारत ने एक बहुत अच्छे और संस्कारी नेता को खो दिया है।

68 साल के विजय रूपाणी 7 अगस्त 2016 से 11 सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। वह एक सफल राजनेता थे। गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के अलावा वह गुजरात भाजपा अध्यक्ष, 2006 से 2012 तक राज्यसभा सदस्य, 2014 से 2022 तक गुजरात विधानसभा के सदस्य, 2014 से 2016 के बीच गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।

विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए सुप्रिया सुले ने कहा, अहमदाबाद विमान हादसा बहुत दुखद है। मैं सभी को श्रद्धांजली अर्पित करती हूं। भगवान से उन परिवारों को सामर्थ्य देने की प्रार्थना करती हूं, जिन्होंने हादसे में अपनों को खो दिया। हम उन्हें वापस नहीं ला सकते, लेकिन उनके दुख में शामिल हो सकते हैं।

सुले ने कहा,हमने लगभग ढाई सौ लोगों को खोया है। वो प्लेन एक शैक्षणिक संस्थान पर गिरा, वहां भी कई लोगों को क्षति पहुंची है। कल सुबह तक मामले से जुड़ी तमाम जानकारी सामने आ जाएगी। मैं इस घटना की जांच की मांग करती हूं।

गुरुवार को अहमदाबाद से 242 यात्रियों को लंदन ले जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद क्रैश हो गया। गुजरात सरकार, एयर इंडिया और सिविल एविएशन मंत्रालय के द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

--आईएएनएस

पीएके/जीकेटी

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment