भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक गतिविधियों के साथ सेवा कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं: धर्मपाल सिंह

भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक गतिविधियों के साथ सेवा कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं: धर्मपाल सिंह

भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक गतिविधियों के साथ सेवा कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं: धर्मपाल सिंह

author-image
IANS
New Update
भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक गतिविधियों के साथ सेवा कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं: धर्मपाल सिंह

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

कासगंज, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जनसेवा और रचनात्मक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को कासगंज में आयोजित ब्रज क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Advertisment

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद गरीब कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए। आज गांव-गांव बिजली, शौचालय, आवास और हर घर नल जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है।

उन्होंने पंचायत चुनाव पर जोर देते हुए कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से तैयारी शुरू करनी चाहिए। हर बूथ पर घर-घर संपर्क और संवाद के जरिए पार्टी की विजय सुनिश्चित करनी होगी। धर्मपाल सिंह ने शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर भी विशेष रणनीति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टोली सक्रिय की जाएगी और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाएंगे।

विद्यालयों, महाविद्यालयों और घर-घर संपर्क पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई गई। उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए बदलावों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में कमी आएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जो घोषणा की थी, उसी दिशा में यह बड़ा फैसला है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

--आईएएनएस

विकेटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment