ग्रेटर नोएडा : दो शातिर चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध हथियार, बाइक और कैश बरामद

ग्रेटर नोएडा : दो शातिर चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध हथियार, बाइक और कैश बरामद

ग्रेटर नोएडा : दो शातिर चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध हथियार, बाइक और कैश बरामद

author-image
IANS
New Update

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

ग्रेटर नोएडा, 14 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 40 हजार रुपए नगद, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक पर एनसीआर के अलग-अलग स्थान में 37 मामले और दूसरे पर 14 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत संजय विहार कॉलोनी, कुलेसरा में स्थित बंद मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की थी। जिसमें ज्वेलरी और नगदी चोरी हुए थे। इस संबंध में थाना इकोटेक-3 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को थाना ईकोटेक-3 पुलिस लखनावली रोड के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के आते दिखाई दिए, जो पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेज गति से चलाते हुए लखनावली की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू किया तो लड़कों ने मोटरसाइकिल को रास्ते में गिरा दिया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान सोनू और नरेश जायसवाल के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चोरी के कुल 40 हजार रुपए, एक चोरी की मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों में सोनू पर एनसीआर के अलग-अलग थानों में 37 मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी पर 14 मामले दर्ज हैं।

--आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment