केंद्र सरकार और शीत्सांग ने 47 करोड़ 30 लाख युआन का निवेश किया

केंद्र सरकार और शीत्सांग ने 47 करोड़ 30 लाख युआन का निवेश किया

केंद्र सरकार और शीत्सांग ने 47 करोड़ 30 लाख युआन का निवेश किया

author-image
IANS
New Update
केंद्र सरकार और शीत्सांग ने 47 करोड़ 30 लाख युआन का निवेश किया

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 13 जून (आईएएनएस)। शीत्सांग के संस्कृति और पर्यटन विभाग से मिली खबर के अनुसार, चीन की केंद्र सरकार और स्वायत्त प्रदेश ने शीत्सांग की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के विकास का समर्थन करने के लिए कुल 47 करोड़ 30 लाख युआन का निवेश किया है और 10 अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और उपयोग सुविधा परियोजनाएं बनाई हैं।

अब तक स्वायत्त प्रदेश ने अपेक्षाकृत पूर्ण चार-स्तरीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची प्रणाली बनाई है, जिसमें विभिन्न स्तरों और प्रकारों की 2,760 प्रतिनिधि परियोजनाएं और 1,790 प्रतिनिधि उत्तराधिकारी शामिल हैं। इनमें से 106 परियोजनाएं और 117 लोग राष्ट्रीय सूची में शामिल हैं।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, शीत्सांग की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची प्रणाली में लगातार सुधार किया गया है, नीतियों और नियमों में धीरे-धीरे सुधार किया गया है और संरक्षण के तरीके तेजी से विविध हो गए हैं।

यह अनुमान लगाया गया है कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत परियोजनाओं की संख्या 3,000 से अधिक हो जाएगी तथा 2,000 उत्तराधिकारी होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment