/newsnation/media/media_files/thumbnails/202509113507409-790848.jpg)
(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)
बीजिंग, 11 सितंबर (आईएएनएस)। 11 सितंबर को, चीन के खेल सामान्य प्रशासन के खेल अर्थशास्त्र विभाग ने 2024 चीन खेल सेवा व्यापार विकास रिपोर्ट जारी की। चीन के प्रमुख खेल सेवा व्यापार में पांच प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं: पेशेवर खेल प्रतियोगिताएं और प्रदर्शन, खेल आयोजन प्रायोजन, खेल आयोजन कॉपीराइट लेनदेन, ऑनलाइन खेल सेवाएं और खेल पर्यटन।
2024 में, चीन के प्रमुख खेल सेवा व्यापार का कुल आयात और निर्यात 69 अरब 34 करोड़ 20 लाख युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31.1 प्रतिशत बढ़कर 16 अरब 45 करोड़ 50 लाख युआन तक जा पहुंचा।
चीन के प्रमुख खेल सेवा व्यापार के आयात और निर्यात ने स्थिर विकास के दौर में प्रवेश किया है, जिसमें तीन प्रमुख विशेषताएं प्रदर्शित हुई हैं। पहला, कुल आयात और निर्यात मात्रा में उच्च वृद्धि गति बनी रही। दूसरा, निर्यात पैमाने और विकास दर दोनों में वृद्धि हुई। तीसरा, खेल पर्यटन ने सबसे बड़ा हिस्सा बनाए रखा और खेल आयोजन प्रायोजन ने नई उपलब्धियां दिखाईं।
2024 में, चीन के खेल सेवा व्यापार के कुल आयात और निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो पांच वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। आर्थिक विकास के स्तर में निरंतर सुधार और लोगों की खेल उपभोग की मांग में निरंतर मजबूती के साथ, चीन के खेल सेवा व्यापार में स्वस्थ वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है, जो चीन के सेवा व्यापार विकास की एक नई विशेषता और मुख्य आकर्षण बन जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.