2024 में चीन में संग्रहालयों का भ्रमण करने वाले लोगों की संख्या 1 अरब 49 करोड़ से अधिक

2024 में चीन में संग्रहालयों का भ्रमण करने वाले लोगों की संख्या 1 अरब 49 करोड़ से अधिक

author-image
IANS
New Update
2024 में चीन में संग्रहालयों का भ्रमण करने वाले लोगों की संख्या 1 अरब 49 करोड़ से अधिक

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

बीजिंग, 18 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने के लिए रविवार की सुबह चीन के मुख्य सभा-स्थल कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह पेइचिंग वृहद महल संग्रहालय में आयोजित हुआ।

इस समारोह पर चीनी प्राचीन अवशेष ब्यूरो ने पिछले साल चीन के संग्रहालय कार्य के विकास पर नए आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार वर्ष 2024 में चीन में संग्रहालय जाने वाले दर्शकों की कुल संख्या 1 अरब 49 करोड़ से अधिक है।

परिचय के अनुसार, पिछले साल के अंत तक चीन में दर्ज हुए संग्रहालयों की संख्या 7,046 है, जो गत वर्ष से 213 से बढ़ गई। इसका मतलब है कि प्रति 2 लाख चीनियों के लिए एक संग्रहालय है। उनमें से 91.46 प्रतिशत संग्रहालय मुफ्त रूप से उपलब्ध हैं। वर्ष 2024 में चीन में 40 हजार से अधिक विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनियां आयोजित हुईं और 5 लाख 10 हजार से अधिक शैक्षिक गतिविधियां हुईं।

इस समारोह पर वर्ष 2024 चीनी संग्रहालयों की 10 सबसे बड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शनियों और वर्ष 2025 में सबसे रचनात्मक संग्रहालयों की सूची जारी की गई और वर्ष 2024 चीनी संग्रहालय कार्य के विकास की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई।

इसके अलावा एशियाई सांस्कृतिक विरासत लीग की पेइचिंग में तैनाती पर हस्ताक्षर रस्म आयोजित की गई और घोषणा की गई कि वर्ष 2026 अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के चीनी मुख्य सभा-स्थल कार्यक्रम करने वाला शहर भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश की राजधानी हुहहोट होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment