मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने किया 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान (लीड-1)

मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने किया 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान (लीड-1)

मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने किया 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान (लीड-1)

author-image
IANS
New Update

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट अरब सागर में करंजा के उरण में पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन मौतों की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के बुचर द्वीप पर दोपहर बाद करीब 3:55 बजे नीलकमल नाम की नाव हादसे का शिकार हो गई। शाम 7:30 बजे तक की जानकारी के अनुसार हादसे में 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टर की मदद से नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी गुरुवार सुबह मिलेगी। शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पूरी घटना की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी।

नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन की तीन बोट और स्थानीय मछुआरों की मदद से घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान जारी है।

घटना की वीडियो भी सामने आया है, इसमें देखा जा सकता है कि बोट धीरे-धीरे पानी में डूब रही है। लोगों को लाइफ जैकेट पहनाकर दूसरी नावों में शिफ्ट किया जा रहा है।

संयुक्त अभियान कमान (जेओसी) और बीएमसी के अनुसार, नौका (बोट) नीलकमल अचानक लड़खड़ा गई और करंजा के उरण के पास पलट गई। अन्य नौकाओं से यात्रियों द्वारा खींचे गए इस हादसे के वीडियो में लोगों को मदद के लिए चिल्लाते, तैरने के लिए अपने हाथ-पैर फड़फड़ाते या अरब सागर के पानी में डूबने से अपने प्रियजनों को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

--आईएएनएस

एफएम/सीबीटी

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment