झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों में नए एसपी की तैनाती

झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों में नए एसपी की तैनाती

author-image
IANS
New Update
Ranchi: Jharkhand CM Hemant Soren chairs a meeting

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

रांची, 27 मई (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। कुल 48 आईपीएस को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस संबंध में मंगलवार देर शाम गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई।

अपर पुलिस महानिदेशक, रेल के पद पर कार्यरत तदाशा मिश्र को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) के रूप में पदस्थापित संजय ए. लाठकर को रांची में रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टी कन्दसामी को अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में नई पोस्टिंग दी गई है। वह गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के रूप में पदस्थापित थे।

झारखंड सशस्त्र पुलिस बल की एडीजी प्रिया दुबे को अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) और अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण का भी प्रभार सौंपा गया है। पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक के रूप में कार्यरत मनोज कौशिक को रांची क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। रांची में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में कार्यरत रहे अखिलेश कुमार झा को निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के पद पर भेजा गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) के रूप में काम कर रहे अमोल विनुकांत होमकर को पुलिस महानिरीक्षक, रेल, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा के रूप में कार्यरत प्रभात कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो की जिम्मेदारी संभाल रहे माईकल राज एस. को पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, दुमका की जिम्मेदारी संभाल रहे क्रान्ति कुमार गडिदेशी का तबादला पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो के पद पर किया गया है। रांची में पुलिस महानिरीक्षक, रेल के पद पर कार्यरत नरेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) के पद पर पदस्थापित किया गया है। शैलेन्द्र कुमार सिन्हा दुमका के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं, जबकि पुलिस महानिरीक्षक, संगठित अपराध एवं अपराध अनुसंधान के पद पर कार्यरत सुदर्शन प्रसाद मंडल को पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) रांची का भी प्रभार सौंपा गया है।

पटेल मयूर कनैयालाल को पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) के रूप में रांची में पदस्थापित किया गया है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, हजारीबाग के रूप में कार्यरत संजीव कुमार का तबादला रांची में पुलिस उप-महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, के पद पर किया गया है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू के रूप में कार्यरत वाई एस रमेश का तबादला पुलिस उप-महानिरीक्षक, एससीआरबी के रूप में किया गया है।

बोकारो के पुलिस उप-महानिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा को पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) रांची के पद पर भेजा गया है, जबकि पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान के पद पर कार्यरत मनोज रतन चौथे का स्थानांतरण पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा (एसआईबी), रांची के पद पर किया गया है। संध्या रानी मेहता को पुलिस उप-महानिरीक्षक (बजट), रांची के पद पर और शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल को पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, रांधी के पद पर पोस्टिंग दी गई है।

नौशाद आलम अंसारी अब पलामू में पुलिस उप-महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे, तो चन्दन कुमार झा को पुलिस उप-महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान, रांची का दायित्व सौंपा गया है। अनुरंजन किस्पोट्टा कोल्हान प्रमंडल के पुलिस उप-महानिरीक्षक बनाए गए हैं तो कुसुम पुनिया को समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-09, साहेबगंज के पद पर भेजा गया है। जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल को स्थानांतरित करते हुए समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, हजारीबाग के पद पर भेजा गया है।

धनबाद के एसएसपी एच.पी. जनार्दन को पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रांची के रूप में पोस्टिंग दी गई है। आशुतोष शेखर को पदमा में पीटीसी का एसपी बनाया गया है। पीयूष पांडेय को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया गया है, जबकि धनबाद में इसी पद पर प्रभात कुमार को पदस्थापित किया गया है।

कई जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं। मो. अर्शी को सिमडेगा, निधि द्विवेदी को पाकुड़, अमन कुमार को गढ़वा, सादिक अनवर रिजवी को लोहरदगा का एसपी बनाया गया है। हजारीबाग के एसपी अरविन्द कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पद पर नई पोस्टिंग दी गई है। चतरा के एसपी विकास कुमार पांडेय को भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एसपी बनाया गया है।

अंजनी अंजन हजारीबाग के एसपी बनाए गए हैं, जबकि सिमडेगा के एसपी सौरव को समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-10, महिला वाहिनी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता अब जामताड़ा के एसपी बनाए गए हैं। गुमला के एसपी शंभु कुमार सिंह का तबादला समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो के पद पर किया गया है। धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार अब रांची के नए सिटी एसपी होंगे।

मुकेश कुमार गोड्डा के और राकेश रंजन पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के एसपी बनाए गए हैं। लोहरदगा के एसपी हारिश बिन जमां को अब इसी पद पर गुमला जिले में पदस्थापित किया गया है। मनीष टोप्पो को खूंटी जिला और हरविन्दर सिंह बोकारो में एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को चतरा का नया एसपी बनाया गया है। प्रवीण पुष्कर को रांची का ग्रामीण एसपी और ऋत्विक श्रीवास्तव को धनबाद में सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एकेजे

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment