नोएडा : साइबर फ्रॉड के लिए चीनी नागरिकों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार

नोएडा : साइबर फ्रॉड के लिए चीनी नागरिकों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार

नोएडा : साइबर फ्रॉड के लिए चीनी नागरिकों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार

author-image
IANS
New Update
नोएडा : चीनी नागरिकों को साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नोएडा, 23 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी नागरिकों को साइबर अपराध करने के लिए खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को नोएडा एसटीएफ ने बुधवार रात गिरफ्तार किया। इनके पांच साथी फरार हैं। एसटीएफ ने इनके पास से एक लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, एक पासपोर्ट, 5 आधार कार्ड, चार सिम कार्ड, 5 चेक बुक, 22 डेबिट और क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान और कागजात बरामद किए हैं।

आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे चीनी नागरिकों को साइबर अपराध और धोखाधड़ी करने के लिए भारतीय बैंकों के खाते उपलब्ध कराते हैं।

नोएडा यूनिट एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा गोल चक्कर के पास से नवरत्न सिंह खुराल (वडोदरा, गुजरात), तनवीर (बीबीनगर, बुलंदशहर) और शाकिब (जलगांव, महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया। जबकि, अन्य आरोपी साथी अवधेश, आलिया खान, आकाश, रोशन और अमित परमार फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि चीनी नागरिक साइबर अपराध करके भारतीय नागरिकों से अवैध रूप से धन की वसूली करते हैं। इस कार्य में धन के आदान-प्रदान के लिए उन्हें भारतीय खातों की आवश्यकता होती है। अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन में फेमा के नियमों से बचने के लिए क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से लेनदेन की जाती है। इसमें हवाला रूट का भी इस्तेमाल होता है।

आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उनके खाते में कितनी ट्रांजैक्शन हुई, इसका विवरण चीनी नागरिक उन्हें अलग से भेजते हैं, जिस पर उन्हें कमीशन प्राप्त होता है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी एक चीनी नागरिक से फेसबुक पर जान पहचान हुई। फेसबुक पर ही उसने उनसे खाता उपलब्ध कराने के लिए कहा तथा उन्होंने उसके साथ काम करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने चीनी नागरिकों को कई बैंक अकाउंट्स की जानकारियां उपलब्ध कराना स्वीकार किया है।

--आईएएनएस

पीकेटी/सीबीटी

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Advertisment