राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डी गुकेश, हरमनप्रीत और मनु भाकर को प्रदान किया 'खेल रत्न'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डी गुकेश, हरमनप्रीत और मनु भाकर को प्रदान किया 'खेल रत्न'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डी गुकेश, हरमनप्रीत और मनु भाकर को प्रदान किया 'खेल रत्न'

author-image
IANS
New Update
Jitan Ram Manjhi

(source : IANS) ( Photo Credit : IANS)

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए। राष्ट्रपति ने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश, पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पेरिस में दो कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को आयोजित खेल पुरस्कार समारोह में देश के सर्वोच्च मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

वहीं सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया , दीपाली देशपांडे को शूटिंग में असाधारण कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हॉकी कोच संदीप सांगवान को भारतीय हॉकी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त हुआ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुभाष राणा को उनकी असाधारण कोचिंग और पैरा-शूटिंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में एथलीटों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने बॉक्सर नीतू को प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड प्रदान किया। साथ ही राष्ट्रपति ने एथलीट अन्नू रानी को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया। वहीं फुटबॉल कोच अरमांडो एग्नेलो कोलासो को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया।

बैडमिंटन कोच एस. मुरलीधरन को उनकी असाधारण कोचिंग और बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में एथलीटों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त हुआ।

बॉक्सर स्वीटी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अर्जुन अवार्ड प्राप्त हुआ। उन्होंने आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

--आईएएनएस

एकेएस/आरआर

Advertisment

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

      
Advertisment